लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित मरीमाता सरयू नदी के पास खेत में एक महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर एएसपी नगर, देहात कोतवाल व फारेंसिक टीम अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के गले पर निशान पाए गए है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर शव फेंक दिया गया। पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी हुई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित मरीमाता सरयू नदी स्थित है। नदी के कुछ दूर पर खेत में सोमवार की सुबह एक महिला का शव दिखाई पड़ा। महिला के गले पर दबे होने का निशान पाया गया। जीभ निकलने से यह आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हुए।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर देहात कोतवाल ओपी चौहान अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे।
एएसपी ने गहनता से जांच कर ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। एएसपी ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। हर बिंदु पर जांच कर पड़ताल की जा रही है।