फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने पंखे के कुंडे से लटक कर की खुदकुशी, सनसनी

Tue, 23 Aug 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘मैं बहुत परेशान हूं और खुदकुशी करने जा रही हूं।’ लता ने मोबाइल फोन पर अपनी बहन से यह कहा, उसके समझाने पर भी नहीं मानी और फांसी लगा ली।
विज्ञापन


राजाजीपुरम वार्ड के पार्षद जितेंद्र उपाध्याय उर्फ मिंटू की पत्नी व पूर्व पार्षद लता ने सोमवार दोपहर पंखे के कुंडे से लटककर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने फोन पर बहन को फोन कर परेशान होने व आत्महत्या करने की जानकारी दी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी लेकिन कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। परिवारीजनों से पूछताछ में पता चला कि लता का करीब दो सप्ताह से पति से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। मौत की खबर सुन भाजपा नेता कुसुम राय समेत उनके तमाम समर्थक घर पहुंचे।
विज्ञापन

फंदे से लटकता देखा तो निकली चीख...

लता उपाध्याय - फोटो : amar ujala
तालकटोरा एसओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि लता राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में पति और बेटे रितिक उर्फ तुषार (13) के साथ रहती थीं। रितिक राजाजीपुरम स्थित सीएमएस स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है।

सोमवार को वह स्कूल में था और मिंटू नगर निगम गया था। दोपहर करीब ढाई बजे रितिक स्कूल से लौटकर भीतर के कमरे में गया। दरवाजा खोलते ही मां को फंदे से लटकता देखकर उसकी चीख निकल गई।

वह शोर मचाता हुआ बाहर की तरफ भागा और लोगों को सूचना दी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर लता को फंदे से उतारा लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थीं। एसओ ने कहा कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिवारीजनों से जानकारी ली जा रही है।

मम्मी के पैर हिल रहे थे...

आसपास लगी भीड़
रितिक ने बताया कि वह घर आया और स्कूल बैग ड्राइंगरूम में रखकर मम्मी को पुकारते हुए कमरे की तरफ गया। कमरे का दरवाजा बंद था लेकिन कुंडी नहीं लगी थी। उसने दरवाजे को धक्का दिया तो सामने का नजारा देखकर होश उड़ गए।

रितिक ने बताया कि मां फंदे से लटकी थी और पैर तेजी से हिल रहे थे। शायद कुछ क्षण पहले ही वह फंदे से लटकी होंगी। मदद के लिए वह चीखते हुए बाहर भागा, पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। रितिक ने कहा कि अगर वह कुछ देर पहले आ जाता तो शायद मां जिंदा होती।

काम नहीं आया समझाना
लता ने खुदकुशी से पहले अपनी बड़ी बहन से मोबाइल फोन पर बातचीत की थी। उसने कहा कि मैं बहुत परेशान हूं और खुदकुशी करने जा रही हूं। बहन ने उसे समझाने की कोशिश की तो लता ने कहा कि पति को कुछ नहीं होने देना। मेरी मौत के बाद उन्हें परेशान न किया जाए। पुलिस ने बताया कि लता ने तीन दुपट्टे का फंदा बनाया था।
विज्ञापन

पति बोला- नाराज और परेशान थी

- फोटो : amar ujala
मिंटू ने बताया कि पत्नी नाराज थी और परेशान भी। दोपहर करीब 12 बजे वह नगर निगम में था तभी पत्नी को फोन कर हालचाल लिया था।

मिंटू ने कहा कि उसका छोटा भाई विक्रांत वकील है और पत्नी एकता के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है। जिस वक्त लता को फोन किया, एकता भी नीचे ही थी। दोनों आपस में बातें कर रही थीं। एकता ने कहा कि जेठानी बिलकुल सामान्य थीं। पता नहीं कि ऐसा क्या हुआ जो उसके जाते ही उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

पोस्टमार्टम न कराने का बनाया दबाव
पुलिस ने शव सील करके पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कोशिश की तो मिंटू व उसके समर्थक दबाव बनाने लगा। मिंटू चाहता था कि शव का पोस्टमार्टम न हो। पुलिस ने जब कानूनी पहलुओं के बारे में बताया तब वह सहमत हुआ। रात करीब नौ बजे शव मर्च्युरी भेजा गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें