फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: व्यापारी को पीटा और दाग दी गोली

Fri, 17 Jul 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में माफिया कैसे अपने दहशत का राज चला रहे हैं, उसका एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर हंसवर थाना क्षेत्र के हरसंहार गांव का रहने वाला माफिया खान मुबारक की रंगदारी के खिलाफ मझिगवां का रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर बाजू खान ने टिप्पणी की तो वह उसे सबक सिखाने के लिए घर बुलाता है। उस पर चाबुक बरसाता है।

पैर छूने को मजबूर करता है। उसके सिर पर बोतल रखवाकर पिस्टल से गोली दागता है। यही नहीं अपने गुर्गों से इस सबका वीडियो बनवाता है। वीडियो छह माह पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो पुलिस के पास कई महीनों से है पर उसने कोई कार्रवाई नहीं की। सूत्रों का यह भी कहना है कि माफिया ने ही वीडियो को वायरल कराया ताकि जेल से ही वह रंगदारी वसूल सके।

इस वीडियो ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की कलई खोल कर रख दी है। यहां देखें वीडियो-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें