फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपए घूस लेते सिपाही गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 11 Apr 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हिरासत में सिपाही
विज्ञापन

राजधानी के मोहनलाल गंज में एंटी करप्शन टीम ने एक सिपाही को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सिपाही जमीन के विवाद में सिसेंडी के पूर्व प्रधान से 35 हजार रुपए घूस की मांग कर रहा था। मंगलवार को पूर्व प्रधान ने उसे दस हजार रुपए घूस के दिए, उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को दबोच लिया।

विज्ञापन

सिपाही को पकड़कर ले जाते अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक सिसेंडी के पूर्व प्रधान की जमीन पर कुछ लोगों ने दीवार बना ली थी। इसे लेकर पूर्व प्रधान ने पुलिस में शिकायत की थी। मामले को सुलझाने के लिए सिपाही बलवंत ने पूर्व प्रधान राजेश जयसवाल से 35 हजार रुपए की डिमांड की थी।
विज्ञापन

हिरासत में सिपाही
इसकी सूचना पूर्व प्रधान ने एंटी करप्शन टीम को दे दी। आज सुबह जब सिपाही घूस की रकम लेने पूर्व प्रधान के पास आया उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा। हालांकि सिपाही अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारता रहा। इस बीच उसकी एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें