फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सेकेंड में बाइक चुराने का रखता था टेलेंट! 500 बाइक्स पर कर चुका है हाथ साफ

Tue, 10 Apr 2018 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bike thief - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महज 20 सेकेंड में बाइक चोरी करने वाले मेरठ के चोर को पूर्वी जिला एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लोहिया नगर, एडीएए कॉलोनी, मेरठ निवासी मोहम्मद इमरान (34) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने पिछले नौ सालों में 500 से अधिक बाइक  चोरी कर मेरठ पहुंचा दी है। पुलिस ने इमरान की गिरफ्तारी से 21 मामले सुलझाते हुए उसके पास से कुल 12 बाइक बरामद की है। इसमें एक केटीएम बाइक भी शामिल है। इमरान के खिलाफ दिल्ली व यूपी में 23 मामले दर्ज हैं।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि जिले की एएटीएस टीम को छह अप्रैल को सूचना मिली थी कि पेपर मार्केट, गाजीपुर में मेरठ का कुख्यात चोर इमरान आने वाला है।
विज्ञापन


सूचना के बाद एसीपी राकेश दीक्षित, इंस्पेक्टर डीपी सिंह, एसआई एमके सिंह, पंकज कुमार व एएसआई धर्मेंद्र व अन्य की टीम ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने इमरान को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया।

उसके पास से बरामद बाइक मंडावली इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी के पास से कुल नौ बाइक, दो मास्टर की व अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह पिछले नौ सालों से दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी कर रहा है।

विज्ञापन

मेरठ के सोैतीगंज में बेचता था

bike thief - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मो. इमरान ने बताया कि वह वर्ष 2009 से वाहन चोरी के धंधे में लिप्त है। मेरठ में लोगों को दिखाने के लिए वह कपड़ा बेचता है।

उसने अब तक 500 से अधिक बाइक की चोरी की है। दिल्ली-एनसीआर में बाइक, बैंक के बाहर, शॉपिंग कांप्लेक्स व अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी करता था। कोई भी बाइक चोरी करने में उसे बस 20 सेकेंड का टाइम लगता था। बाद में बाइक को मेरठ के सौंतीगंज में बेच दिया जाता था। 

पांच हजार में बेच देता था बाइक
इमरान ने बताया कि वह अकेला ही एक दिन में दो या तीन बाइक चोरी करता था। बाइक को मेट्रो या 24 घंटे चलने वाली अन्य पार्किंग में खड़ा कर देता था।

उसके बाद एक-एक कर बाइक को मेरठ सौंतीगंज ले जाकर अलग-अलग रिसीवर को बेचता था। चोरी की बाइक के रिसीवर इन बाइक को कुछ ही मिनटों में पुर्जों-पुर्जों में अलग कर बेच देते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर और बाइक बरामद होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें