फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर कस्टम टीम का छापा, अवध-असम एक्सप्रेस से 15 लाख की अवैध सिगरेट बरामद

Mon, 25 Feb 2019 01:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर कस्टम विभाग ने रविवार को छापा मारकर 15 लाख रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट बरामद की। यह सामान बांग्लादेश सीमा से लखनऊ तक आया था। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन तक आने वाली ट्रेन संख्या 15909 अवध-असम एक्सप्रेस रविवार को जब चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड कस्टम की टीम पहले से ही ट्रेन के इंतजार में थी।
विज्ञापन


छापा मारने के लिए टीम सुबह ही स्टेशन पहुंच गई थी। कमिश्नर वीपी शुक्ल ने बताया कि तस्करी कर लाई जा रही सिगरेटों की सूचना मिली, जिस पर टीम को छापा मारने के लिए भेजा। जैसे ही ट्रेन चारबाग में प्लेटफॉर्म पर पहुंची डिप्टी कमिश्नर चंचल तिवारी ने लगेजयान को घेर लिया।

इससे पहले की सामान उतरकर पार्सल घर से होते हुए तस्कर के पास पहुंचता। बोगी से कोरिया निर्मित ऐसेलाइट व स्विट्जरलैंड की मार्लबोरो सिगरेटों का जखीरा जब्त कर लिया। कमिश्नर ने बताया कि तस्करी कर लाई जा रही सिगरेट के पार्सल को गुवाहाटी से दिल्ली के लिए बुक किया गया था।
विज्ञापन


टीम में अधीक्षक जगत सिंह राणा, निरीक्षक शिवम बाजपेयी शामिल थे। छापेमारी के बाबत स्टेशन डायरेक्टर सुदीप सिंह व आरपीएफ प्रभारी को सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बांग्लादेश सीमा से हुई तस्करी

लखनऊ के अलावा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी कार्रवाई हुई। अधिकारियों ने बताया कि चार बड़ी कार्रवाई हुई हैं। मुखबिर तंत्र कमजोर होता तो तस्करी की ये सिगरेटें बेरोकटोक दिल्ली पहुंच जातीं। इन सिगरेटों को बांग्लादेश सीमा से तस्करी कर लाया जा रहा था। रेलवे की पार्सल व्यवस्था इन तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रही है, इसलिए बगैर जांच सामान बेरोकटोक पहुंच रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें