फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई 'चोरनी' की करतूत

Thu, 19 Mar 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड आईपीएस राम औतार गौतम की ज्वैलरी शॉप से जेवर खरीदने के बहाने दो महिलाओं ने सोने की एक चेन पार कर दी, जिसकी कीमत 22 हजार रुपये बताई जा रही है। रिटायर्ड आईपीएस को इसकी जानकारी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से हुई। मंगलवार रात पीजीआई थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


आलमबाग निवासी रिटायर्ड आईपीएस की रायबरेली रोड पर एल्डिको हाइवे प्लाजा में दो दुकानें हैं। ऊपर आकृति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है, जिसमें राम औतार खुद बैठते हैं। नीचे की दुकान में उनका बेटा सुचेंद्र फोटो स्टूडियो चलाता है।

बीते दिन दोपहर करीब तीन बजे दो महिलाएं ज्वैलरी शॉप पर आईं। रिटायर्ड आईपीएस के अनुसार महिलाओं की उम्र 50 से 55 वर्ष थी। एक ने सोने की चेन मांगी तो दूसरी ने पायल।
विज्ञापन


कर्मचारी संतोष कुमार दोनों को जेवर दिखाने लगा। चेन देख रही महिला को कुछ पसंद नहीं आया और वह उठकर चली गई। इस बीच दूसरी महिला को 1,200 रुपये की एक जोड़ी पायल पसंद की और भुगतान करके वह भी चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन

चेन गायब कर अपनी साथी को दी

जेवर वापस रखते समय वक्त संतोष को सोने की एक चेन कम मिली। शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया तो उसमें महिला चेन चोरी करते दिखी। रिटायर्ड आईपीएस ने मंगलवार रात मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उनके अनुसार चोरी गई चेन की कीमत 22 हजार रुपये है। एसओ पीजीआई जेबी पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाली महिलाओं की तलाश की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला सोने की चेन देख रही है और दूसरी ने सेल्समैन को बातों में उलझा रखा है।

सेल्समैन का ध्यान हटते ही पहली महिला ने चेन गायब कर दी। इसके बाद यह चेन उसने पायल खरीदने आई अपनी साथी को थमा दी जिसे उसने पर्स में रख लिया। रिटायर्ड आईपीएस ने बताया कि दोनों महिलाएं पहले भी आईं थीं। दोनों ने काफी देर तक पायल, अंगूठी देखी लेकिन बिना कुछ खरीदे चली गईं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें