अमीनाबाद के गौतमबुद्ध मार्ग पर मंगलवार को टप्पेबाज नौकर को झांसा देकर
ट्रांसपोर्टर की कार से रुपयों भरा बैग ले उड़े। ट्रांसपोर्टर ने बैंक में
जमा कराने के लिए बैग में 9.87 लाख रुपये रखे थे।
कार साफ कर रहे नौकर के
अनुसार एक बच्चे ने नोट गिरने का झांसा दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर
पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है
अमीनाबाद के
गौतमबुद्ध मार्ग पर ट्रांसपोर्टर प्रभाशंकर चौरसिया का घर है। मकान में
ग्राउंड फ्लोर पर प्रभाशंकर ने दफ्तर बना रखा है। मंगलवार सुबह प्रभाशंकर
ने 9.87 लाख रुपये बैग में लेकर उतरे।
पढ़ें- लुटेरों से भिड़ गई यह बहादुर प्रोफेसर
बैग रखने के बाद और नौकर से कार साफ
करने को कहा और खुद ऑफिस में बैठ गए। नौकर झब्बू कार साफ कर ही रहा था कि
एक बच्चे ने सड़क पर रुपये गिरने की बात कही।
झांसे में आया झब्बू सड़क पर
पड़े दस-दस के नोट उठाने लगा। इसके बाद कार
साफ करने लगा। कुछ देर बाद प्रभाशंकर आए और कार में बैठते ही रुपयों भरा
बैग देख सन्न रह गए।
पढ़ें- पुलिस चेकिंग कर रही थी तब तक 5 लाख चोरी हो गए
झब्बू से पूछा तो उसने जानकारी न होने की बात कही।
पूछने पर बच्चे और सड़क पर रुपये पड़े होने के बारे में बताया। मामला समझते
ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
कुछ ही
देर में खबर फैलते ही कई व्यापारी पहुंच गए। इस बीच मौके पर पहुंचे
इंस्पेक्टर अमीनाबाद महंत यादव ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट कराने के साथ ही
तफ्तीश शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद टप्पेबाजट्रांसपोर्टर
के अनुसार टप्पेबाजों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दरअसल प्रभाशंकर
के दफ्तर के पास एक हास्पिटल है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज
देखने पर टप्पेबाज रुपयों भरा बैग लेकर भागते नजर आ गए।
फुटेज पुलिस को
सौंपा गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फुटेज से टप्पेबाजों का स्केच तैयार करने की भी कवायद चल रही
है। हुलिया के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।