नई दिल्ली से माल्दा जा रही फरक्का एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-1 से
मंगलवार को एक रिवॉल्वर लावारिस हालत में मिला।
कोच अटेंडेंट ने उसे
सुल्तानपुर में जीआरपी को सौंप दिया। इस सीट पर प्रदेश के एक काबीना मंत्री
अलीगढ़ से सफर कर रहे थे।
जीआरपी सूत्रों
के मुताबिक, फरक्का एक्सप्रेस मंगलवार रात लखनऊ से माल्दा के लिए रवाना हुई
थी। इसमें कोच संख्या ए-1 के अटेंडेंट ने सीट नंबर 15 पर एक रिवॉल्वर
लावारिस पड़ा देखा।
पढ़ें- किराएदार ने 'भाभी' से लड़ाया इश्क, मिली मौत
ट्रेन के रफ्तार पकड़ के चलते वह अगले स्टॉप का इंतजार
करने लगा। सुल्तानपुर में ट्रेन रुकने पर कोच अटेंडेंट ने रिवॉल्वर जीआरपी
को सौंप दिया।
रिवॉल्वर के मालिक की तलाश शुरू की गई। पता चला कि जिस सीट
पर रिवॉल्वर मिला था उस पर प्रदेश के एक काबीना मंत्री अलीगढ़ से सवार हुए
थे और लखनऊ में उतर गए।
पढ़ें- शादी के लिए नाबालिग को किया अगवा
जीआरपी को शक है कि रिवॉल्वर काबीना मंत्री या उनके
किसी करीबी का है। फिलहाल रिवॉल्वर को लावारिस में दर्ज करके तहकीकात की
जा रही है।
जीआरपी का कहना है कि ट्रेन के
नई दिल्ली से चलकर लखनऊ से रवाना होने तक किसी भी स्टेशन पर रिवॉल्वर गुम
होने की सूचना फिलहाल दर्ज नहीं हुई है।
क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं