मकान के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर हजारों रुपये ठगने का मामला सामने
आया है।
सरोजनीनगर के तपोवननगर निवासी गयासुद्दीन की पत्नी सीमा का आरोप है
कि बदालीखेड़ा निवासी मधु राजपूत और उसके बेटे नकुल ने उससे 59,000 रुपये
हड़प लिए।
मामले की जांच कर रहे दरोगा
सुभाष मिश्रा ने कहा कि दोनों एक ही कंपनी में काम करती हैं। कुछ दिन पहले
मधु के पास किसी ने फोन कर एक एकाउंट नंबर दिया।
फोन करने वाले ने कहा कि
इस एकाउंट में रुपये जमा करने पर उन्हें मकान खरीदने के लिए 10 लाख रुपये
तक का लोन मिल जाएगा।
मधु ने पैसा जमा करा दिया। इसके साथ ही सीमा पर भी
रकम जमा कराने का दबाव डाला। इस पर सीमा ने 59,000 रुपये जमा करा दिए। बाद
में दोनों को लोन नहीं मिला, इस पर उनमें तनातनी शुरू हो गई।
मधु ने पुलिस
से शिकायत की तो सीमा ने रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा
दी। दरोगा सुभाष मिश्रा ने कहा कि दोनों ने अलग-अलग अकाउंट में रुपये डाले
थे।
एक अकाउंट हरियाणा के युवक ने खुलवाया था तो दूसरे ने नोएडा के बैंक
में। जिस फोन से ठगों ने मधु को फोन किया था, वह स्विच ऑफ है।
दरोगा ने कहा
कि छानबीन की जा रही है। शातिरों ने इसी तरह कई और लोगों को भी निशाना
बनाया होगा।