फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बीटेक छात्रा व बीडीएस छात्र सहित तीन ने लगाई फांसी

Sat, 23 Jan 2021 08:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात को तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मड़ियांव में बीटेक छात्रा मनीषा कुशवाहा (20), चिनहट के विष्णुलोक कालोनी में बीडीएस छात्र अमित सिंह (25) और पार के सिंधी कालोनी में किराए पर रहने वाले रामायण साहू (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक मूलरूप से कुशीनगर के भटौलिया के रहने वाले नागेंद्र कुशवाहा की बेटी मनीषा लखनऊ में रहती थी। वह चिनहट स्थित एक निजी संस्थान से बीटेक बायोटेक अंतिम साल की छात्रा थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मड़ियांव स्थित अहलादपुर में किराए के मकान में दो साल से किराए पर रहती थी।

शनिवार सुबह जब दूसरी मंजिल पर चाय देने के लिए रंजीत पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। इस पर कर्मचारी ने मकान मालिक को सूचना दी। काफी देर तक उनके आने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे से मनीषा का शव लटकता मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मनीषा पढ़ाई को लेकर काफी डिप्रेशन में रहती थी। एक दो दिन पहले फोन पर किसी बात पर उसकी मां चंद्रावती से कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद वह गुमशुम रहने लगी। पिता नागेंद्र कुशवाहा पीओपी कारीगर है। परिवार में आकाश व विकास भाई हैं।

विज्ञापन

बीडीएस छात्र की मौत

प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबि, कृष्णानगर विष्णुलोक कालोनी में रहने वाले आशोक सिंह आवास विकास से रिटायर हैं। उनका छोटा बेटा अमित सिंह चिनहट स्थित एक संस्थान से बीडीएस की पढ़ता था। उसने तामिलनाडू के एक संस्थान से एमडीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। शुक्रवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

मजदूर का लटकता मिला शव
मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला रामायण साहू पारा स्थित सिंधी कॉलोनी में किराए के मकान में पत्नी लता के साथ रहकर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह घर के करीब एक निर्माणाधीन मकान में पति.पत्नी मजदूरी करने के लिए गए थे।

थोड़ी देर बाद साथी मजदूर ने कमरे में स्टॉल व हुक के सहारे लटकता देख होश उड़ गए। आनन-फानन में पत्नी को बताया व पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या  की वजह जानने का प्रयास कर रही है वहीं मृतक की पत्नी गर्भवती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें