फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिक्की से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

Fri, 07 Feb 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इटौंजा में बुधवार दोपहर युवक की बाइक की डिक्की से टप्पेबाज साढे़ चार लाख रुपये ले उड़ा।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मदारीपुर निवासी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ पिंटू ने सेंट्रल बैंक के अपने खाते से साढे़ चार लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन


रकम डिक्की में रखकर उसमें लॉक लगा दिया। इसके बाद अपने दोस्त सोनू के साथ इटौंजा चला गया। रास्ते में कुंहरावां स्टैंड के पास रुककर पान खाया।

इटौंजा पहुंचने पर बाइक खड़ी कर दोनों ऑटो मोबाइल की दुकान में गए। मौका पाकर कोई डिक्की का लॉक तोड़कर रुपये ले उड़ा।

लौटने पर राजेंद्र ने डिग्गी पर ध्यान नहीं दिया, घर पहुंचने पर रुपये निकालने चाहे तो लॉक टूटा देख सन्न रह गया।

इटौंजा थाने में तहरीर देने पर बीकेटी का मामला कहकर टाल दिया गया। सीमा विवाद को लेकर सुनवाई न होने पर युवक ने एसएसपी से शिकायत की।

इसके बाद इटौंजा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, गांव दुर्जनपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर सिलेंडर, बर्तन सहित अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें