फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप से गहनों का बैग उड़ाया

Tue, 03 Jun 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा इटौंजा में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार सुबह एक ज्वैलरी शॉप से गहनों व नगदी से भरा बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन


आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस उच्चाधिकारियों ने बदमाशों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।

पुलिस ने सर्राफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कस्बे के वार्ड संख्या पांच निवासी सराफा व्यवसायी अजीत कुमार सोनी का बेटा शिवम सुबह 9:30 बजे दुर्गा मंदिर मार्केट स्थित अपनी दुकान खोलने गया था।

शटर उठाने के बाद पड़ोस की दुकान में बैठे लड़के को देखभाल को कहा और खुद दुर्गा मंदिर में पूजा करने चला गया।

इस बीच बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। पड़ोसी लड़के के टोकने के बावजूद कोई जवाब दिए बगैर एक युवक अजीत की दुकान में घुसा और फुर्ती से नगदी व गहनों से भरा बैग उठाकर बाइक की पिछली सीट पर जा बैठा।
विज्ञापन


पड़ोसी लड़के का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन दोनों बदमाश चंपत हो चुके थे। शोर सुनकर लौटे शिवम ने मामला समझा और पिता अजीत को फोन कर वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस बीच आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। अजीत व शिवम व्यापारियों के जत्थे के साथ इटौंजा थाने पहुंचे।

पुलिस को तहरीर देने के साथ लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।

अजीत ने बताया कि बैग में सात लाख कीमत के चार किलो चांदी व 75 ग्राम सोने के गहने व 20 हजार रुपये नगद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें