फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल यादव का हत्यारोपी कुक्कू निकला नाबालिग

Tue, 03 Jun 2014 01:09 AM IST
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विनोद यादव के चचेरे भाई कपिल यादव (31) हत्याकांड में कविनगर पुलिस की किरकिरी हो गई है। मुख्य आरोपी दिव्यांश उर्फ कुक्कू को नाबालिग माना गया है।
विज्ञापन


सोमवार को डासना जेल से उसे मेरठ संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। जबकि कविनगर पुलिस ने उसे बालिग बताते हुए डासना जेल भेजा था। जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव ने बताया कि कुक्कू की उम्र 18 साल से कम निकली है।

उसके परिजनों ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में हाईस्कूल की मार्कशीट, टीसी पेश कर बताया कुक्कू नाबालिग है। एसएचओ कविनगर अरुण कुमार ने पुष्टि की है।

छह मई को कपिल यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कपिल प्रॉपर्टी डीलर थे। वारदात एनएच-24 पर बम्हैटा के सामने पेट्रोल पंप पर हुई थी।

13 मई को खुलासे में पुलिस का दावा था कि प्लाट के विवाद और पूर्व में हुई पार्षद रामबीर की हत्या का बदला लेने को उसके भांजे दिव्यांश उर्फ कुक्कू ने साथियों के साथ वारदात की। पुलिस ने कुक्कू, सचिन , रोहित और प्रिंस को गिरफ्तार किया था। दिव्यांश ने इंटर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें