फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज कोतवाली से चंद कदम हुई लाखों की चोरी, सनसनी

Fri, 20 Sep 2013 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गंज कोतवाली से चंद कदम दूर स्थित लालबाग के जहूर बख्श चर्च के परिसर में बुधवार रात घुसे चोर ला-मार्टीनियर की शिक्षिका के घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े।
विज्ञापन


कैसरबाग पुलिस ने मौका मुआयना के बाद करीबी पर शक जाहिर किया है।
कैसरबाग क्षेत्र स्थित जहूर बख्श चर्च के परिसर में रहने वाली जेफनी एगवर्ट गौतमपल्ली के लॉ-मार्टीनियर कॉलेज में शिक्षिका हैं। जेफनी का बेटा वरुण एगवर्ट भी ला-मार्टीनियर कॉलेज में शिक्षक है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह उठने पर ड्राइंग रूम का दरवाजा खुला देख जेफनी सन्न रह गईं। शक होने पर अंदर कमरे में गईं तो अलमारी में चाभी लगी मिली। खोलने पर सेफ में रखे आठ हजार रुपये और लाखों के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन

जेफनी के अनुसार कुंडी तोड़कर चोर घर में घुसे थे। मामला ला-मार्टीनियर की शिक्षिका से जुड़ा होने के चलते तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस घर में काम करने वाली नौकरानी समेत अन्य आने-वाले लोगों का ब्यौरा लेकर पड़ताल कर रही है। अलमारी को चाभी से खोलने के चलते पुलिस को किसी नजदीकी का हाथ होने का शक है।
कार बाजार में काम करने वालों पर शक शिक्षिका ने लालबाग में सड़क पर सजने वाले कार बाजार में काम करने वालों पर शक जताया है। नियमों को दरकिनार कर सड़क पर कब्जा जमाए इन लोगों के यहां काम करने वाले ज्यादातर संदिग्ध हैं।

कई बार उन्होंने ऐसे लोगों को घर में झांकते देख टोका भी था। इसके साथ ही हजरतगंज व कैसरबाग पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
14 वर्ष से काम कर रही नौकरानी का घर नहीं मालूम पुलिस के अनुसार शिक्षिका के घर नौकरानी 14 वर्ष से काम कर रही थी। बावजूद इसके उन्हें यह तक नहीं पता है कि वह कहां रहती है। पुलिस ने किसी तरह उसके घर का पता लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें