फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: शादी के चौथे दिन ही ससुरालीजनों को बेहोश कर दुल्हन फरार

Sat, 15 May 2021 07:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर में सामने आए एक हैरतअंगेज मामले में एक दुल्हन शादी के चौथे दिन ही अपने भाई के साथ अपने ससुरालीजनों को बेहोश कर फरार हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की महोली कोतवाली के इलाके में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। चार दिन पहले ब्याह कर आई नई नवेली दुल्हन अपने भाई के साथ फरार हो गई है। दूल्हे के परिवार के लोग घर में बेहोशी की हालत में मिले हैं। चाय पीने के बाद सभी की हालत बिगड़ने की बात बताई जा रही है। दूल्हा पक्ष के लोग कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। पुलिस को सूचना दी गई है।

विज्ञापन


कोतवाली महोली इलाके के कारीपाकर गांव निवासी चंद्र कुमार उर्फ बड़क्के के घर में किराना स्टोर है। चार दिन पहले 10 मई को चंद्र कुमार का शाहजहांपुर जिले के पुवायां मार्ग स्थित एक मंदिर में पायल से विवाह हुआ। नई नवेली दुल्हन पायल का भाई गुरुवार को विदा कराने आया था। गुरुवार शाम परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सोने चले गए। 

शुक्रवार सुबह चाय-नाश्ता हुआ। इसके बाद दूल्हे चंद्र कुमार व उसके परिजनों की हालत बिगड़ गई, कुछ ही देर में सभी बेहोश हो गए। एक ग्राहक चंद्र कुमार की दुकान पर पहुंचा। वह दुकान बंद देख घर के अंदर गया, जहां पर परिवार के लोग बेहोश पड़े मिले। ग्राहक ने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। नई नवेली दुल्हन पायल भाई समेत मौके से फरार पाई गई।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में पड़े मिले दूल्हे चंद्रकुमार, माता अनीता (50), पिता फूल सिंह (55), भाई अमन, बब्लू और परिवार के लाल बाबू (45) को एंबुलेंस से महोली सीएचसी लाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि 70 हजार रुपये में शादी की गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के बाद सभी की हालत ठीक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें