चिरगांव में कोचिंग संचालक व उसके दो साथियों ने एक शिक्षिका के साथ गैंग रेप कर उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। बाद में क्लिपिंग को नेट पर डालने की धमकी देकर शिक्षिका को ब्लैकमेल करने लगे।
कोचिंग संचालक व उसके दोस्तों के उत्पीड़न से परेशान शिक्षिका ने पुलिस की शरण ली, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका। आरोपियों को पकड़ा तो गया, लेकिन कार्रवाई न कर मामले को रफा दफा कर दिया गया। परेशान शिक्षिका ने एसएसपी की शरण ली है।
पीड़िता ने पुलिस कप्तान को बताया कि वह कसबा के एक कोचिंग सेंटर में बीएड की तैयारी करने गई थी। पढ़ाई के दौरान कोचिंग संचालक ने उसे ट्यूटर बना दिया। वह कोचिंग सेंटर में पढ़ाने लगी। पिछले दिनों कोचिंग संचालक ने उसे अपने घर बुलाया तो वह वहां पहुंची। वहां कोचिंग संचालक व उसके दो दोस्त थे। तीनों ने उससे बलात्कार किया।
इस दौरान अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। इसके बाद से तीनों क्लिपिंग का भय दिखा कर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।