फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूटर ने 5 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Tue, 23 Jul 2013 01:25 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज में एक ट्यूटर ने सोमवार शाम पड़ोसी की मासूम बेटी को पढ़ाने के दौरान कमरा बंद कर छेड़खानी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। बच्ची ने देरशाम घर लौटी मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


इस पर महिला ने पड़ोसियों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। खदरा के किराए पर रहने वाले मजदूर की पांच साल की बेटी को उसी मकान के एक कमरे रहने वाला बाराबंकी का युवक ट्यूशन पढ़ाता था।

बच्ची की मां ड्यूटी पर गई थी और पिता सो रहा था। बच्ची रोज की तरह शाम को ट्यूटर के कमरे में गई। पढ़ाई शुरू करने के साथ ट्यूटर ने कमरा बंदकर अप्राकृतिक कृत्य किया।
विज्ञापन


धमकी से सहमी बच्ची ने देरशाम लौटी मां को आपबीती सुनाई। इस पर महिला ने ट्यूटर को उलाहना देते हुए नाराजगी जताई तो वह धमकाने लगा।

महिला ने पुलिस को फोन किया और पड़ोसियों की मदद से ट्यूटर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बदनामी के डर से काफी देर तक घर में रही महिला देर रात बच्ची को लेकर थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें