फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका प्रेमी युगल, युवक ने गंवाई जान

Sun, 06 Oct 2013 01:35 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में बिरादरी के आड़े आने से क्षुब्ध एक युवक ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही उसकी प्रेमिका भी अपने घर में फंदे से लटक गई। परिवार ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया।

पीजीआई थाने के इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गांव कल्ली पश्चिम के घसीटे गौतम के बेटे नीरज (परिवर्तित नाम) ने शनिवार शाम 4:30 बजे अपने घर की कोठरी में पंखे से गमछे का फंदा कसकर फांसी लगा ली।

थोड़ी देर बाद कोठरी में पहुंची उसकी मां ने शव लटका देखकर शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली नीरज की प्रेमिका सुनीता रैदास (परिवर्तित नाम) भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पढ़ें- उसके आखिरी शब्द थे, मां! हो सके तो मुझे माफ करना

नीरज की मौत की जानकारी पर चीखते हुए उल्टे पांव लौटी और अपने घर की कोठरी में जाकर उसने भी फंदा कसकर फांसी लगा ली। पहले से सशंकित परिवार के लोग भी सुनीता के पीछे तेज कदम से लौटे।

वह फंदे पर लटकी ही थी कि लोग पहुंच गए। सुनीता को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। इस बीच नीरज के भाई सूरज ने पुलिस को फोन कर खुदकुशी की जानकारी दी।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पान की दुकान करने वाले घसीटे रैदास का बेटा नीरज मजदूरी करता था। उसकी अपने पड़ोस में रहने वाली सुनीता से गहरी दोस्ती थी और कुछ दिनों से दोनों में प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन


पढ़ें- लव दा लफड़ा: कश्मीर से शुरू, लखनऊ में 'द एंड'

दोनों परिवारों में भी बिरादरी का झगड़ा था। इस कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। सुनीता के साथ जिंदगी बिताने का ख्वाब देख रहे नीरज ने जान देने की ठान ली।

बताते हैं कि शनिवार दोपहर बाद दोनों में इसी मुद्दे पर बात हुई। इसी के बाद नीरज अपने घर जाकर फंदे पर लटक गया। थोड़ी देर बाद सुनीता भी फंदे पर लटक गई।

नीरज के भाई सूरज ने सुनीता के परिवार को अपने भाई की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें