फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रखे गहने उड़ा ले गए चोर

Sun, 06 Oct 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वनकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखे गहने और नकदी उड़ा ली। वनकर्मी ने ये गहने बेटी की शादी के लिए बनवाए थे। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


वन विभाग ऋषिकेश में तैनात अशोक कुमार बलूनी का घर बद्रीश कालोनी में है। यहां उनकी बेटी और पत्नी रहते हैं। शनिवार दोपहर बलूनी की पत्नी अस्पताल में भर्ती किसी परिचित का हाल जानने गई थी। शाम को लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था।

खाली प्लाट से मकान के अहाते में घुसे
कमरे में रखी आलमारी का ताला भी टूटा था। उसमें रखे एक लाख रुपये और गहने गायब थे। नेहरू कालोनी पुलिस ने छानबीन की, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के समीप ही एक खाली प्लॉट है। आशंका है कि चोर मेन गेट पर ताला लगा देखकर इस खाली प्लाट से मकान के अहाते में घुसे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें