फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 15 लाख हड़पे!

Sun, 05 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 14.81 लाख रुपये हड़प लेने के मामले में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में जिन तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, वो भी एमबीएसएस के छात्र हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी फरियाद अली का आरोप है कि 2012 में उनकी मुलाकात बरेली के रामपुर गार्डन में बदायूं निवासी राकेश कश्यप उसके भाई महेश कश्यप और उसके एक दोस्त से हुई थी।

तीनों ने अपने आप को एमबीबीएस का छात्र बताया और उसे भी मेडिकल में दाखिल दिलवा देने की बात कही। तीनों ने उससे 15 मई 2012 को एक खाते में साढ़े तीन लाख रुपये डलवाए। इसके 15 जुलाई 2012 को तीनों उसके घर आकर 11 लाख रुपये डोनेशन के नाम पर ले गए।
विज्ञापन


उससे 12 हजार रुपये टोकन के नाम व अन्य कुछ राशि भी तीनों ने ली। कुल मिलकर तीनों ने उससे मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 14.81 लाख रुपये ले लिया।

कुछ समय के बाद फरियाद ने दाखिला दिलाने की बात की, तो तीनों ने आनाकानी शुरू कर दी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दाखिला नहीं हुआ तो उसने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

रुपये मांगे तो मार के भगा दिया

तीनों ने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। वह रुपये मांगने बदायूं भी गया तो तीनों ने उसको वहां से भगा दिया। फरियाद ने पूरे मामले की शिकायत एसपी साधना गोस्वामी से की।

एसपी के आदेश के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने महेश कश्यप, राकेश कश्यप और देवेंद्र वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महेश और राकेश सगे भाई हैं, जो उझियानी, कच्छला रोड, नसीयाई (बदायूं) के रहने वाले हैं।

फरियाद के मुताबिक महेश कश्यप महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी, राकेश कश्यप जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर व देवेंद्र महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी का छात्र है।

मामले पर सिविल लाइंस प्रभारी नरेश पाल सिंह का कहना है कि घटना के वक्त आरोपी युवक मेडिकल कालेज के छात्र थे।

बताया गया है कि कुछ छात्रों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, तो कुछ छात्र अभी भी मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। तफ्तीश में ठगी करने वालों की हकीकत का पता चलेगा। पुलिस हर बिंदू पर जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें