फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू में बाबा साहेब की फोटो फाड़े जाने पर छात्रों ने किया बवाल

Sat, 29 Apr 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आगजनी करते छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीबीएयू के अशोका छात्रावास में शनिवार सुबह असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की फोटो फाड़ दी। इससे नाराज छात्रावास के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही छात्रों ने डीएसडब्ल्यू प्रो. रिपू सुदन और प्रो. कमल जायसवाल पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि उन्हीं के इशारे पर घटना अंजाम दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। छात्रों का कहना है कि दो दिन में आरोपियों की पहचान ना की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान देश द्रोह है।

प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा ने आक्रोशित छात्रों से बात की और मामले में आरोपियों की पहचान होने पर निलंबित करने का भी आश्वासन दिया।

छात्रों की मांग पर उन्होंने सभी छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश दिए। छात्र श्रेयात और बसंत कन्नौजिया ने कहा कि कुछ अराजक तत्व विवि का माहौल खराब कर इसको बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : amar ujala
अशोका सहित सभी छात्रावासों में पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। छात्र अश्विनी रंजन ने बताया कि मोबाइल चोरी से लेकर छात्रों के कई लैपटॉप तक चोरी हो चुके हैं। इसकी कई बार शिकायत की गई। मगर इस मामले में जिम्मेदारों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

संदीप शास्त्री ने बताया कि वार्डन और प्रोवोस्ट से कई बार छात्रावासों के गेट और कॉरीडोर में सीसीटीवी लगाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर सीसीटीवी होता तो आज आरोपी ऐसी गंदी हरकत भी नहीं करते।

एक दिन पहले ही आए थे वीसी
अशोका छात्रावास में एक दिन पहले ही कुलपति आरसी सोबती आए थे और यहां की समस्याओं को लेकर छात्रों से बातचीत भी की थी। उन्होंने रात का खाना भी यहीं खाया था। तब भी छात्रों ने कुलपति से सीसीटीवी कैमरे की मांग दोहराई थी। उसके अगले ही दिन यह घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें