फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी ने ये क्या किया?

Sat, 17 Aug 2013 09:22 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने शनिवार सुबह पिता की डांट से क्षुब्ध होकर खुद को गोली से उड़ा लिया। इससे घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की लाइसेंसी बंदूक व उसमें फंसा खोखा कब्जे में लेने के साथ छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसओ बंथरा वीरेंद्र यादव ने बताया कि गांव अनूप खेड़ा निवासी अशोक यादव ने स्कूल न जाने पर आज सुबह अपनी बेटी ज्योति (16) को डांट दिया।

इससे क्षुब्ध ज्योति रोते हुए कमरे में गई। वहां पिता की लाइसेंसी बंदूक लोड करके नाल अपने सीने से सटाई और पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबा दिया।

कमरे से धमाका सुनकर मां संगीता दौड़ी। कमरे में ज्योति की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पास में पड़ी बंदूक से धुआं निकल रहा था।

परिवार में हाहाकार मच गया। अशोक के पिता हरिश्चंद्र ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्योति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में पड़ी बंदूक कब्जे में ली। उसकी नाल में खोखा फंसा था।
विज्ञापन


अशोक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी बेटी ज्योति शंकर पब्लिक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। नियमित रूप से स्कूल न जाने को लेकर आज सुबह उसने ज्योति को डांटा था।
विज्ञापन


इस पर वह कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद मां संगीता ने उसे कमरे में देखकर टोका तो कहा कि किताब ढूंढ रही है। इस पर संगीता घरेलू कार्य में व्यस्त हो गई।

थोड़ी देर बाद 7:45 बजे कमरे में फायर हुआ। अशोक का कहना है कि वह चाय का होटल चलाता है। हॉस्टल का भी काम है।

उसके दो अन्य बच्चे छवि (12) व गुलशन यादव (9) क्रमश: आठवीं व चौथी कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें