कोटद्वार में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
शुक्रवार रात को मनीष (15) पुत्र यतेंद्र निवासी श्रीरामपुर सिगड्डी ने घर में ही फांसी लगा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार वह परिजनों के डांटने पर उसने यह कदम उठाया। वह दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था।
बताया गया कि अपने कमरे में रात करीब बारह से एक बजे के बीच उसने फांसी लगाई। जब तक परिजनों को इसका पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार छात्र किसी छात्रा से अक्सर बातचीत किया करता था। जिस पर परिजनों ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद ही उसने जान दे दी है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें