फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू का छात्र करता था लूटपाट, धरा गया

Sat, 05 Oct 2013 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय का स्नातक छात्र लूट कर रहा था। शुक्रवार को महानगर पुलिस ने छन्नी लाल चौराहे के पास से छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


आरोपी कैसरबाग, हजरतगंज में लूट कर चुका है। उसने 15 दिन पूर्व सीआईडी कॉलोनी से पर्स लूट की वारदात कुबूली है।
पढ़ें- टप्पेबाजों ने ऐसे दिया सर्राफा व्यवसायी को चकमा

प्रभारी निरीक्षक महानगर सतीश कुमार गौतम के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर छन्नी लाल चौराहे के पास से तमंचे के साथ एक को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान हसनगंज के मदेयगंज खदरा निवासी शक्ति कुमार के रूप में किया गया। शक्ति कुमार लविवि से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

पढ़ें- आंखों में केमिकल डाल तीन घरों में हुई बैक टू बैक चोरी

पकड़े गए आरोपी ने अपने साथी विशाल के साथ महानगर के सीआईडी कॉलोनी से एक महिला का पर्स लूटने की वारदात कुबूली है। आरोपी ने बताया कि पर्स में आठ सौ रुपये नगदी समेत मोबाइल फोन मिला था।

पुलिस की मानें तो आरोपी शक्ति कुमार ने मड़ियांव के घैला स्थित एक डेंटल कॉलेज का कैश लूटने की साजिश रची थी। कॉलेज का कैश लेकर एक महिला रोजाना बैंक जाती है। आरोपी उन्हीं की रैकी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डेढ़ माह पूर्व हसनगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही में वह जेल से जमानत पर छूट कर आया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें