फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिग होते ही कर बैठे छेड़खानी, गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2014 10:52 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नाका पुलिस ने शनिवार दोपहर एक महिला कॉलेज के पास से तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इनमें से एक शनिवार को ही 18 बरस का हुआ है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि एक महिला कॉलेज की छात्रा ने फोन कर छुट्टी के समय शोहदों के जुटने और छेड़खानी की शिकायत की थी।

इस पर दरोगा श्रीराम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की सादे कपड़ों में टीम को लगाया गया था। विजयनगर में छात्रा को रोककर छेड़खानी के साथ मोबाइल नंबर मांग रहे तीन युवकों को पुलिस टीम ने धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों में राजाजीपुरम निवासी अजीत कुमार सिंह,तेलीबाग निवासी वरुण मौर्या व सोनू कुमार शामिल हैं।

अजीत व सोनू ने खुद को केकेसी में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र बताया, जबकि वरुण डीएवी में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। अजीत के पिता आयकर विभाग में निजी सचिव,सोनू के पिता बैंककर्मी व वरुण के पिता व्यापारी हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में अजीत ने बताया कि आज ही 18 वर्ष का हुआ है। एक छात्रा से दोस्ती के चक्कर में कॉलेज के चक्कर लगा रहा था। इसके अलावा नाका क्षेत्र स्थित शीड कॉरपोरेशन में एक महिला कर्मचारी से छेड़खानी के आरोपी चपरासी नारायण को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ से पीड़ित महिला ने कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर सरोजनीनगर निवासी नारायण को बंदी बनाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें