फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां औने-पौने दामों में बिकते हैं चोरी के मोबाइल

Fri, 01 Nov 2013 08:03 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नाका के म्यूजिक महल में सेंधमारी करने वाले बदमाशों को दबोचकर पुलिस ने 33 मोबाइल फोन और 272 मेमोरी कार्ड सहित 8000 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों सेंधमार उन्नाव के हैं, और वहीं रेलवे स्टेशन पर औने-पौने दामों में मोबाइल बेचते थे।

नाका मार्केट स्थित म्यूजिक महल में 11 अक्तूबर की रात चोरों ने सेंध लगाकर विभिन्न ब्रांड के 45 कीमती मोबाइल फोन और सैकड़ों मेमोरी कार्ड चोरी कर लिए थे। दुकान मालिक जसवीर सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

क्राइम डिटेक्शन टीम के प्रभारी व चारबाग चौकी इंचार्ज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर दो युवकों के सस्ते मोबाइल बेचने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मोतीनगर स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज चौराहा के पास दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से चुराए गए मोबाइल फोन बरामद हो गए।

अतुल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश उन्नाव के कांशीराम आवास योजना के ब्लॉक-69 में फ्लैट नंबर 16 निवासी शुभम तिवारी और ब्लॉक 68 के फ्लैट नंबर 14 में रहने वाला अमर द्विवेदी हैं।

दोनों ने रैकी कर म्यूजिक महल में सेंध लगाई थी। इनके पास से 33 महंगे मोबाइल फोन 272 मेमोरी कार्ड और मोबाइल बेचकर कमाए गए 8,000 रुपये बरामद किए गए हैं।

अतुल के मुताबिक दोनों ट्रेन में रेवड़ी बेचते थे और साथ ही चोरी के फोन रखकर ऐशबाग से उन्नाव तक रेलवे स्टेशनों पर 700 से 2000 रुपये तक में यात्रियों को बेच देते थे।
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में सिपाही राजीव पांडेय व एसपी पश्चिम के ऑफिस में सर्विलांस सेल में तैनात योगेंद्र कुमार शामिल थे।

आईजी के फेसबुक अपडेट से खुली गुडवर्क की पोल
म्यूजिक महल में सेंध लगाने वाले बदमाशों को उन्नाव पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को उन्नाव के अखबारों में बदमाशों की फोटो के साथ खबर भी छप गई।

इसके बाद भी नाका पुलिस ने शाबाशी के लिए लखनऊ के मोतीनगर से दोनों सेंधमारों की गिरफ्तारी दिखा दी।

आईजी जोन सुभाष चंद्र ने उन्नाव में बदमाशों के फोटो सहित की गिरफ्तारी की खबर बृहस्पतिवार सुबह अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर डाली तब इसका खुलासा हुआ।

कानून के जानकारों का कहना है कि गुडवर्क की होड़ में पुलिस ने केस कमजोर कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें