फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के नौकरों ने मिलकर रची थी पत्रकार के घर चोरी की साजिश, एसटीएफ ने किया खुलासा

Mon, 12 Mar 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन

एसटीएफ ने गत दिसंबर तालकटोरा थानाक्षेत्र में पत्रकार विजय शंकर सिंह के घर हुई चोरी में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश करने का दावा किया है। एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों में पत्रकार का निजी गार्ड आनंद कुमार सिंह, उसका साथी प्रवीण कुमार सिंह और कुक अर्जुन कश्यप हैं।

विज्ञापन


तीनों के पास से चोरी गए सोने के बिस्कुट, चांदी के सिक्के, दो रिवॉल्वर और 10.50 लाख नकद बरामद किया है। तालकटोरा पुलिस के नाकाम रहने पर मामले की जांच शासन के निर्देश पर एसटीएफ ने शुरू की थी। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भी एसटीएफ के अधिकारियों को खुलासे का निर्देश दिया था। 

एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि इस मामले में टीम ने जब वहां काम करने वाले कर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि वारदात पत्रकार के निजी गार्ड, उसके साथी व कुक ने मिलकर अंजाम दी थी।
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में ही गार्ड आनंद की गतिविधियां संदिग्ध लगने लगी थीं। कड़ाई से पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया। आनंद ने बताया कि वह विजय शंकर का दूर का रिश्तेदार है और 2001 से उनकी निजी सुरक्षा में रहता है। उसे 15 हजार रुपये महीना वेतन मिलता था।

आनंद ने बताया कि 16 साल साथ में रहते हुए उसने विजय शंकर सिंह का विश्वास हासिल कर लिया था। विजय अक्सर उसे व कुक को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करते थे। इसके चलते दोनों ने उन्हें सबक सिखाने के लिए चोरी की साजिश रची थी।

इसमें आनंद कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र के रहने वाले प्रवीण कुमार सिंह उर्फ लालू उर्फ  मार्को को भी शामिल कर लिया था। घटना से पहले 24 नवंबर को साजिश के तहत जब आनंद छुट्टी लेकर घर चला गया तभी प्रवीण ने अर्जुन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में अर्जुन ने कुबूला कि साजिश के तहत उसने घर के सीसीटीवी कैमरों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। 

Trending Videos
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद 

अभिषेक सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के पास से .32 बोर की दो रिवॉल्वर, एक पिस्टल, भारी संख्या में कारतूस, दो सोने के बिस्कुट, दो चांदी की चूड़ी, हीरे लगी अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, एक सोने का कंगन, एक चांदी का सिक्का 50 ग्राम, एक चांदी का सिक्का 20 ग्राम, 10 लाख 53 हजार रुपये, असलहे का लाइसेंस और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें