फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरे महिला संग दे रहे थे वारदातों को अंजाम

Sat, 02 Nov 2013 08:02 AM IST
डिजीटल टीम/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने पूर्वांचल में बड़ी लूटें करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। जो गैंग के सरगना की बहन है।

सरगना लूट का माल बहन के पास ही रखता था। महिला के अलावा तीन लुटेरे भी एसटीएफ के हत्थे चढ़े हैं। जबकि सरगना चकमा देकर भागने में सफल हो गया।

पकड़े गए लोगों के पास से लूट के 7.93 लाख रुपये, असलहे, बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है।

पढ़ें-जालसाजी से बेच डाला फौजी का मकान

एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक के मुताबिक गोरखपुर के गोला बाजार कस्बे से 28 अक्तूबर को सर्राफ राजेश कुमार से पल्सर सवार तीन लुटेरे डेढ़ किलोग्राम सोना लूट ले गए थे।

गोरखपुर पुलिस के साथ एसटीएफ इस मामले की पड़ताल कर रही थी। एएसपी अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में शुक्रवार को गोरखपुर में एसटीएफ ने महिला समेत चार लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों की शिनाख्त गोरखपुर के सहजनवा के महुआपार निवासी मनोज कुमार सिंह, शाहपुर स्थित झरना टोला के संतोष कुमार गौड़, कैंट के कूड़ाघाट के पवन कुमार जायसवाल और तिवारीपुर स्थित सूर्यविहार कालोनी निवासी सुनीता सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


पढ़ें-रिश्ता लेकर आए थे, बेहोश कर लूट ले गए

मनोज ने पुलिस को बताया कि लूट का मास्टर माइंड गोरखपुर के चिलवाताल के कुशहरा का चंदन सिंह उर्फ देवकीनंदन सिंह है।

चंदन अपने पहलवान नाम के साथी के साथ मनोज से मिला था। तीनों ने मिलकर लूट की साजिश रची और 28 अक्तूबर को अंजाम दे डाला।

चंदन के साथी संतोष ने एसटीएफ को बताया कि लूट के बाद चंदन 28 अक्तूबर को ही साथी बबलू पांडेय के साथ उससे मिलने आया था।

उसके झोले में सोने के आभूषण थे। वह दोनों के साथ सर्राफ रामकुमार वर्मा के यहां गए और सारे जेवरात 29 लाख रुपये में बेच दिए।

इस रकम में से चंदन ने पांच लाख 20 हजार रुपये अपनी बहन सुनीता सिंह को देने को कहे और साढ़े पांच लाख एक बैंक खाते में जमा कराए। चार लाख रुपये मनोज सिंह को दिए। बाकी रकम वह साथ ले गया।

वहीं, 12 अगस्त को चंदन देवरिया के गौरीबाजार के बैतालपुर से पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया था।

इसके बाद उसने मनोज के साथ 25 सितंबर को मऊ में सर्राफ से 25 लाख के जेवरात लूटे।

चंदन के खिलाफ गोरखपुर, महाराजगंज और संतकबीरनगर से 25 से ज्यादा लूट, हत्या, जानलेवा हमले व डकैती के मामले दर्ज हैं।

और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें