फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे छिपा कर ला रहा था लाखों रुपये की ईरानी केसर, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Mon, 14 Jan 2019 01:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तस्करों से बरामद सिगरेट व ईरानी केसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओमान एयरलाइंस से लखनऊ पहुंचे दो तस्करों के पास से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने विदेशी सिगरेटें व ईरानी केसर बरामद किया है। सामान जब्त कर दोनों यात्रियों पर कार्रवाई की गई है। जब्त सामान की कीमत 2.85 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्र ने बताया कि कमिश्नर वीपी शुक्ल व डिप्टी कमिश्नर केनेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।तहत गत 12 जनवरी को ओमान एयरलाइंस की ओमान एयर की फ्लाइट संख्या डब्लूवाई-262 से उत्तर प्रदेश के शामली निवासी शारिक लखनऊ आ रहा था। 
विज्ञापन

लाखों रुपये है केसर की कीमत

विमान के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जब पैसेंजर की जांच की गई तो उसके बाद से 900 ग्राम ईरानी केसर बरामद हुई, जो एक विशेष रूप से बनाए गए एयर बैग में अवैध रूप से ला रहा था। केसर की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

गत नौ जनवरी को भी ओमान एयरलाइंस से इसी फ्लाइट से बाराबंकी निवासी पैसेंजर शीबू आ रहा था, जब फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंची तो शीबू की जांच की गई, जिसमें उसके पास से अवैध रूप से लाए गए विदेशी सिगरेट के 19 हजार पीस बरामद की गईं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें