फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने पर केकेसी टीम से पिटे शिया कॉलेज के खिलाड़ी

Sat, 12 Dec 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना के मल्टीएक्टिविटी सेंटर में शुक्रवार की शाम केकेसी व शिया कॉलेज के बीच क्रिकेट मैच हुआ। केकेसी की टीम हार गई तो शिया कॉलेज के खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा।
विज्ञापन


मारपीट करने वालों में चार-पांच लड़के मुंह पर कपड़ा लपेटे थे। इस दौरान शिया कॉलेज के कोच अजीत सिंह समेत तीन खिलाड़ी घायल हुए हैं। अजीत सिंह ने केकेसी की टीम के सदस्यों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

अजीत ने बताया कि कमरयाब जिलानी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर केकेसी और शिया कॉलेज का मैच था। पहले शिया कॉलेज ने बैटिंग की और 145 रन बनाए। जवाब में केकेसी की टीम मात्र 60 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन


शिया कॉलेज के अलीश ने केकेसी के विनीत सिंह और विकासदीप को आउट किया तो मैदान पर ही दोनों में तनातनी हो गई थी।
विज्ञापन

चाय पीने बाहर निकले खिलाड़ियों को पीटा

मैच खत्म होने के बाद अजीत टीम को चाय-नाश्ता कराने के लिए बाहर निकले तो डंडे लेकर आए 20-25 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। आउट करने की बात कहते हुए लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। अजीत की भी पिटाई की गई। भीड़ एकत्र हुई तो हमलावर भाग निकले।

अजीत ने बताया कि चार-पांच लड़के मुंह पर कपड़ा लपेटे थे। इस बीच किसी ने मॉर्डन कंट्रोलरूम को सूचना दे दी। हालांकि, पुलिस पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची और घायलों को लोकबंधु अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।

अजीत ने बताया कि उन्होंने विनीत, विकासदीप और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बदमाश जिन बाइक से आए थे, उनमें से दो के नंबर भी उन्होंने एफआईआर में लिखे हैं। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लड़कों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें