फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी से किया इंकार तो दी तेजाब फेंकने की धमकी'

Fri, 01 Aug 2014 03:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में तीन साल से छात्रा को तंग कर रहा शोहदा बृहस्पतिवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छात्रा का आरोप है कि वह कॉलेज आते जाते वक्त उसका पीछा करता था।
विज्ञापन


शोहदे ने बुधवार शाम कोचिंग जाते वक्त उसे रास्ते में रोकर शादी का ऑफर दिया। मना किया तो चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। घबराई छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती बताई।

घरवालों संग छात्रा ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, अलीगंज के डंडइया निवासी बीना (19) (सभी नाम परिवर्तित) बीए दूसरे वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है घर के पड़ोस में रहने वाला शोहदा उसे तीन साल से तंग कर रहा था। स्कूल व कोचिंग आते जाते वक्त उस पर फब्तियां कसता था।

आरोप है कि बुधवार देर शाम वह कोचिंग से घर लौट रही थी तो शोहदे ने उसका पीछा किया। रास्ते में सुनसान जगह उसका हाथ पकड़कर शादी का ऑफर दिया।

मना करने पर शोहदे ने धक्का मुक्की करते हुए उसके चेहरे को तेजाब से जलाने की धमकी दी। घबराई छात्रा कोचिंग से घर लौटकर कमरे में गुमसुम होकर बैठ गई। कुछ देर बाद कमरे में उसकी मां आई तो फफक कर रोने लगी।

पीड़िता ने घरवालों को आपबीती बताई। नाराज घरवाले आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो वह झगड़ा करने लगा। घरवालों संग थाने पहुंचकर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामजी निवासी अलीगंज डंडइया मार्ग निवासी बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें