फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिल रहे लखनऊ विवि के उपद्रवी छात्र

Wed, 26 Feb 2014 08:52 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डालीगंज के बाबूगंज बाजार में उपद्रव के आरोपी छात्र पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। कई स्थानों पर दबिश के साथ उपद्रव की अगुवाई करने वाले छात्रों के परिवार पर पुलिस ने दबाव बनाया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य छात्रों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सूची उपलब्ध न कराने से उपद्रवियों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है।

मुफ्त में मिठाई न देने पर उपद्रव करने वाले छात्रों की तलाश में अनेक स्थानों पर छापामारी की गई। सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए छह छात्रों के घरों पर दबिश देने के साथ परिवार पर दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


ता चला है कि उपद्रव की अगुवाई करने वाले छात्र हॉस्टल छोड़कर कहीं छुप गए हैं। उपद्रवियों की पहचान कर धरपकड़ के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से हबीबुल्ला व महमूदाबाद हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सूची मांगी गई थी।

हालांकि अभी तक हॉस्टल के छात्रों का ब्यौरा नहीं मिला है। हीलाहवाली होते देख पुलिस ने मिठाई की दुकान व कुछ अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर कई छात्रों के नाम मालूम हुए हैं। उनके पते व ठिकाने मालूम किए जा रहे हैं।

पुलिस-विवि प्रशासन में बातचीत जारी
एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि हालात सामान्य करने के  साथ उपद्रवियों की धरपकड़ व उपद्रव की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों की विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत का सिलसिला जारी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी उपद्रव की अगुवाई करने वाले छात्रों को निष्कासित करने की बात कही है। पिछलग्गू छात्रों के अभिभावकों से उनकी करतूत की शिकायत की जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित छात्रों को सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें