राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बदमाशों ने घरवालों को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की डकैती डाली। वारदात को रविवार रात करीब 3 बजे अंजाम दिया गया। बदमाश कैश व जेवर लेकर भाग गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने गांव के बुद्घराम, संतोष और राम प्रताप के घर धावा बोला। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे और घर वालों को बंधक बनाकर पीटा और लूट कर फरार हो गए।