फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर की सीढ़ी लगाकर नगदी समेत गहने उड़ाए

Sat, 23 Nov 2013 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने पड़ोसी के घर की सीढ़ी के सहारे राजगीर के घर में उतरकर साढ़े चार लाख की नगदी समेत चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई। तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर लिख ली।
कल्ली पश्चिम गांव निवासी राजगीर रामनरेश पत्नी व बेटे राहित व संदीप के साथ रहता है। राम नरेश के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात खाना खाकर सो रहे थे। सुबह उठे तो दरवाजा खुला था।

पढ़ें- दूधिये बनकर आए लुटेरों ने डीआईजी के पड़ोस में की लूट

दूसरे कमरे की कुंडी टूटी थी। कमरे में गए तो पाया कि बक्से में रखी चार लाख की नगदी समेत चार लाख के जेवरात व पैंट में रखे पचास हजार रुपये गायब थे।

पीड़ित का कहना है कि पांच लाख रुपये एक रिश्तेदार के थे। उन्होंने नगराम में जमीन खरीदी थी। शुक्रवार को उसका पेमेंट करना था। गहने बेटे की शादी के लिए बनवाए थे। घर में निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें- बेटी की शादी से चंद घंटे पहले लुट गया बाप

इसलिए पचास हजार की नगदी रखी थी। इंस्पेक्टर पीजीआई अजीत सिंह चौहान का कहना है कि वारदात में करीबी का हाथ है। राजगीर के करीबियों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस पड़ोसी समेत चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
वहीं, घटना स्थल पर खोजी कुत्ता घंटों भटकता रहा। कुत्ते घर के बाहर मंडराता रहा, फिर गांव के बाहर एक बाग में गया, वहां पुलिस को राजगीर के घर से चोरी हुआ बक्सा मिला।
विज्ञापन


क्राइम की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें