फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से दिनदहाड़े जेवरात भरा बैग उड़ाया

Thu, 22 May 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह पारा के हंसखेड़ा में बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान का शटर उठा रहे सर्राफा व्यापारी का जेवरात से भरा बैग उड़ा दिया।
विज्ञापन


बैग में छह लाख रुपये कीमत की 165 ग्राम सोना व डेढ़ किलो चांदी थी। वारदात की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में एसओ पारा समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। शक के आधार पर पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।

पारा के सूर्यनगर के सराफा व्यवसायी सचिन सोनी का नरपतखेड़ा रोड स्थित हंसखेड़ा के मां ब्रह्मा देवी कॉम्प्लेक्स में जय मां ज्वैलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान है।

सचिन के मुताबिक सुबह 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे। यहां उन्होंने स्टूल पर जेवरों से भरा बैग रख दिया और दुकान का शटर खोलने लगे। तभी अचानक देखा कि एक व्यक्ति बैग लेकर भाग रहा है।
विज्ञापन


शोर मचाते हुए सचिन उसके पीछे भागा। मगर, वह पलक झपकते आंखों से ओझल हो गया। सचिन के मुताबिक बैग में 165 ग्राम सोना व डेढ़ किलो चांदी थी।

इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर एसओ पारा अशोक कुमार यादव समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।

अफसरों ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने सर्राफ सचिन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

करीबी पर शक
एसओ पारा की माने तो सराफा व्यवसायी के जेवरात उड़ाने वालों में कोई करीबी शामिल है। क्योंकि, जेवरात उड़ाने वाले बाखूबी मालूम था कि, सचिन जेवरात भरा बैग लेकर घर आते जाते हैं।
विज्ञापन


उसे यह भी पता था कि, दुकान खोलते वक्त आसपास सन्नाटा रहता है। आसानी से बैग उड़ाया जा सकता है। पुलिस सचिन से दुकान में काम करने कर्मचारियों की सूची मांगी है। पुलिस उनके कॉल डिटेल खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें