फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट इलाके में अब नहीं सताएगा सफेद बाइक का खौफ

Thu, 10 Oct 2013 01:57 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद बाइक से महंगे मोबाइल फोन छीनने वाले बदमाश को आखिरकार मंगलवार शाम कैंट पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के पास से पांच कीमती मोबाइल और चोरी की बाइक मिली है।
विज्ञापन


बदमाश मोबाइल छीनकर सुल्तानपुर रोड पर गुमटी लगाने वाले एक पान दुकानदार को दे देता था। जिन्हें दुकानदार दो से चार हजार में बेच देता था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

कैंट क्षेत्र में बीते एक माह से मोबाइल छीनने वाले सफेद बाइक सवार बदमाश का खौफ था। बीते सप्ताह बदमाश ने साइकिल सवार फौजी नागेंदर राय का मोबाइल भी छीन लिया था।
विज्ञापन


फौजी ने बाइक का मॉडल और रंग के अलावा पुलिस को बदमाश की कद-काठी भी बताई थी। बदमाश पहले भी फोन छीनने की कई वारदात कर चुका था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।

मंगलवार शाम यूनाइटेड चौराहा पर सफेद बाइक पर सवार गोसाईंगंज के सलेमपुर निवासी जासिम को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वह अकेला ही वारदात करता था।

छीने गए मोबाइल फोन वह सुल्तानपुर रोड पर पान की गुमटी चलाने वाले मलौली पुलिया निवासी सोनू उर्फ मोहम्मद अली को दे देता था। जो दो से चार हजार रुपये में बेच दिए जाते थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों के पास से कैंट क्षेत्र से ही छीने गए फौजी के फोन सहित पांच महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बाइक भी चोरी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें