गंगानगर क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से एक गिलास पानी मांगने के बहाने घर में घुसे बेखौफ बदमाश ने वृद्ध महिला को अकेली देख तकिए से मुंह दबाकर मारने का प्रयास किया।
वृद्धा के अचेत होने पर बदमाश कान के कुंडल, नाक की लांग और पर्स लूटकर फरार हो गया। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
गंगानगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर वाली गली में उर्मिला देवी (70) पत्नी स्व. दुलारे लाल का आवास है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम वृद्धा बरामदे में कुर्सी लगाकर बैठी थी।
इसी बीच 27-28 साल का एक युवक दरवाजे पर आया और एक गिलास पानी मांगा। वृद्धा कुर्सी से उठी और उसे गिलास में पानी लाकर दिया। पानी पीने के बाद उसने और पानी मांगा।
वृद्धा जैसे ही पानी लेने किचन में घुसी, तभी युवक ने पीछे से दबोच लिया और खींचते हुए किचन के सामने एक कमरे में ले जाकर बेड पर पटक दिया।
वृद्धा जब तक संभलती उसने तकिए से मुंह दबा दिया। वृद्धा बेहोश हो गई तो युवक कुंडल, नाक की लांग और पर्स लूटकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब दूसरी मंजिल पर बने कमरे में काम कर रही वृद्धा की पुत्रवधू नीचे आई। सास को अचेत देख उसके होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीएस कोहली ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
कमरे में अकेली थी वृद्धा
घटना के वक्त वृद्ध महिला का बड़ा बेटा अनिल किसी काम से रेलवे स्टेशन गया हुआ था। जबकि छोटा बेटा विमल गाड़ी लेकर रायवाला गया था। पुत्रवधू दूसरी मंजिल में बने कमरे में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी।
अब तक हुई लूट की घटनाएं
26 अप्रैल 2013 को हनुमंतपुरम गंगानगर में महिला की चेन लूटीपांच मई 2013 को वीरभद्र पशुलोक मार्ग पर महिला की चेन और कुंडल खींचेपांच मई 2013 को बापूग्राम सुमन विहार में घर के बाहर खड़ी महिला की चेन झपटी15 जुलाई 2013 को पुराना बस अड्डा मार्ग पर वृद्ध महिला के कुंडल छीने