फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने मारी टक्कर, पुलिस जीप बन गई फुटबॉल

Fri, 04 Oct 2013 03:58 PM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के लोहिया पथ पर बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रांग साइड से आ रही पुलिस जीप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर से जीप काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में जीप चला रहा आरक्षी स्टेयरिंग में ही फंस गया, जिसे किसी तरह जीप काटकर निकाला गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दरोगा व तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए सभी को सिविल अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया।

गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा राजेंद राम, सिपाही शिव प्रसाद, गुरु प्रताप व जीप चालक आरक्षी रियाजुल हक गश्त के लिए निकले। पुलिस जीप लोहिया पथ पर गश्त करते हुए रात करीब दस बजे रांग साइड से थाने लौट रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में हजरतगंज की ओर से आ रही आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस ने जीप में टक्कर मार दी। हादसे में जीप चालक आरक्षी रियाजुल हक स्टेयरिंग में ही फंस गया।

इस दौरान उधर से गुजरे राहगीर अमन जैन व गौरव जैन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दरोगा राजेंद्र राम, सिपाही शिव प्रसाद व गुरु प्रताप को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, मौके पर पहुंचे एसओ सुरेशचंद ओमहरे ने क्रेन से जीप कटवाकर चालक को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दरोगा राजेंद्र राम व सिपाही शिव प्रसाद, गुरु प्रताप व रियाजुल हक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

काम नहीं आई 108 एंबुलेंस सेवा
लोहिया पथ पर हादसे की घटना में 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा फेल हो गई। प्रत्यक्षदर्शी अमन व गौरव का कहना है कि फिल्म देखकर लौट रहे थे।

हादसा देख 108 एंबुलेंस सेवा को चार-पांच बार फोन मिलाया। किसी तरह फोन मिलने के बावजूद आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार राहगीरों की मदद से घायलों को निकाला और अपनी कार से सिविल पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें