फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम रफ्तार ने ली दंपती समेत पांच की जान

Fri, 27 Dec 2013 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बुधवार को अलग-अलग हादसों में दंपती समेत पांच की मौत हो गई। जबकि हादसे में दंपती के नौ वर्षीय बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आलमबाग के आरतीनगर गढ़ी कनौरा निवासी अमजद अली (37) कारपेंटर था। बुधवार को वह बाइक से पत्नी साबिया व इकलौते बेटे आसिफ (9) के साथ गोर्साइंगंज चांदसरायं में पत्नी की बड़ी बहन शबनम को देखने गया था।

लौटते वक्त शाम 6 से 7 बजे के बीच गोसाईंगंज के मोअज्जमनगर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती व उनका बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि बुलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अमजद को मृत घोषित कर दिया, जबकि साबिया की देर रात मौत हो गई।

उधर, बाराबंकी लोनीकटरा के रुकनापुर निवासी मो. इदरीस (35) व शब्बीर जुड़वा भाई हैं। दोनों क्रमश: बंदरिया बाग व लामार्टीनियर के पास किराए के मकान में रहते थे।

मो. इदरीस नावेल्टी हॉल की कैंटीन में वेटर था वहीं, शब्बीर कोई और काम करता है। बुधवार रात एक बजे दोनों साइकिल से घर जा रहे थे। कैपिटल तिराहे के पास पीछे से एक बेकाबू वैन ने दोनों को टक्कर मार दी।

पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां से उनको ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा में मो. इदरीस की मौत हो गई। जबकि शब्बीर का इलाज चल रहा है।

वहीं, एल्डिको उद्यान दो रायबरेली रोड निवासी ज्योति प्रकाश सोनी (30) बुधवार दोपहर दोस्त अरुण यादव के साथ बाइक से जा रहा था। बंगलाबाजार चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां ज्योति प्रकाश की मौत हो गई। जबकि अरुण को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


उधर, नगराम के अकरहदू निवासी राकेश सिंह उर्फ संतोष (45) किसान था। बुधवार को वह शाम 7 बजे लखनऊ किसी काम से जा रहा था। खुजौली चौराहे के पास सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

पुलिस ने घायलावस्था में उसको मोहनलालगंज सीएचसी भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें