कानपुर के चकेरी क्षेत्र की एक युवती ने जाजमऊ पुलिस चौकी में अपने साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजनों के साथ वह एसएसपी से मिलने पहुंची। प्रार्थना पत्र में उसने आरोप लगाया है कि एक सिपाही ने हाथ-पैर बांधकर उसके साथ वारदात की।
वह चीखती रही लेकिन मौजूद चार सिपाही तमाशबीन बने रहे। एक दरोगा के अचानक पहुंचने पर वह छूट सकी। एसएसपी ने जांच सीओ कैंट को सौंपी है, लेकिन तत्काल मेडिकल कराने के आदेश नहीं दिए। एसएसपी ने बताया सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई होगी।
युवती ने बताया कि रविवार रात वह अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से जा रही थी। जाजमऊ पुलिस चौकी के पास बाइक स्लिप होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। विवाद पर पुलिस पहुंची और सोनू की गलती बताकर दोनों को पुलिस चौकी ले आई।