फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्री फांदकर घर में घुसा फिर महिला से किया रेप

Sun, 06 Sep 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता अशोक कुमार पर महिला ने दुष्कर्म करने और विरोध पर पीटने का आरोप लगाया है। सीओ गोविंद नगर विशाल पांडेय का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी सब्जी विक्रेता के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी महिला ने बताया कि वह पति के छोड़ने के बाद से एक डॉक्टर के प्लाट में रहकर लोगों के यहां चौका-बर्तन करके जीवन बसर कर रही हैं।

इसी दौरान उसकी जान-पहचान अशोक से हो गई। महिला के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह सोने के लिए चारपाई बिछा रही थी, तभी अशोक बाउंड्री फांदकर घर में घुस आया और पीछे से आकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर पर सोता मिला आरोपी

विरोध करने पर अशोक ने उसे जमीन पर गिरा दिया और पीटने के बाद उससे दुष्कर्म किया। फिर बाउंड्री फांदकर फरार हो गया। कुछ देर बाद हिम्मत करके डॉक्टर के घर पहुंची, दरवाजा खटखटाने पर भी गेट नहीं खुला तो सुबह तक इंतजार किया।

सुबह वह फिर डॉक्टर के पास पहुंची और अशोक की करतूत बताई। इसके बाद डॉक्टर उसे थाने ले गए। उधर पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर छापा मारा तो वह सोता मिला। पुलिस उसे थाने ले आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें