नए वर्ष पर आयोजित जश्न में शामिल होने मुंबई से आए म्यूजिकल ग्रुप व इंवेट कंपनी की सिंगर से राजधानी के फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म किया गया। शिकायत दर्ज कराने हजरतगंज पहुंचने पर पीड़िता को पुलिस ने फटकार कर भगा दिया।
सुनवाई न होने पर आला अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद सोमवार को हजरतगंज कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई रवाना हो गई है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि मुंबई का एक म्यूजिकल ग्रुप 31 दिसंबर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था। होटल क्लार्क अवध में ग्रुप के ठहरने के लिए कई कमरे बुक कराए गए थे।
ग्रुप की ही एक महिला सिंगर का आरोप है कि न्यू ईयर के कार्यक्रम खत्म होने के बाद ग्रुप के मैनेजर संतोष कुमार गुप्ता ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया।