थाना क्षेत्र के गांव में आम के पेड़ की रखवाली के लिए जा रहे बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने झोपड़ी में ले जाकर कुकर्म किया।
देर शाम घायल अवस्था में घर पहुंचे बच्चे के आप बीती बताने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आम के पेड़ बटाई पर लिया था। गुरुवार को बटाईदार का करीब 5 वर्षीय पुत्र आम के पेड़ की तरफ जा रहा था।
रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे टॉफी का लालच देकर बुलाया। गांव के एक व्यक्ति की झोपड़ी में ले जाकर बच्चे के हाथ गमछे से बांध दिए और कुकर्म किया।
शाम को घर पहुंचे बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर कुकर्म, पॉक्सो व एससी, एसटी धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच सीओ डेरापुर को सौंपी गई है।