मोहनलालगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े एक दरिंदा किशोरी (16) को अगवाकर पशु चिकित्सालय ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर मैदान में खेल रहे बच्चे ग्रामीणों को बुला लाए।
ग्रामीणों ने वहशी की जमकर पिटाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले दरिंदा भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ किशोरी को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
निगोहां निवासी एक मजदूर की 16 वर्षीय बेटी मोहनलालगंज के गांव में बुआ के घर शादी समारोह में आई थी। मंगलवार दोपहर वह अकेले खेत से लौट रही थी।
इस दौरान गांव के ही दिनेश उर्फ अड़ी (22) ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के विरोध पर दरिंदे ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे दबोच लिया।
इसके बाद उसे खाली पड़े पशु चिकित्सालय अधिकारी के आवास में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर मैदान में खेल रहे बच्चे ग्रामीणों को बुला लाए।
थोड़े ही देर में ग्रामीण जमा हो गए और दिनेश की जमकर पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर कमरउद्दीन खान का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।