फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने कहा, ‘सर’ और ‘मैम’ ने की गलत हरकत

Tue, 10 Sep 2013 09:55 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के एक ‘सर’ व ‘मैम’ ने बहाने से बुलाकर गलत हरकत की। सोमवार को दुष्कर्म की शिकार नर्सरी की मासूम छात्रा ने यह बयान दिया है।
विज्ञापन


छात्रा के बयान से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है सीओ कैंट बबिता सिंह के मुताबिक, नर्सरी की छात्रा दीक्षा (परिवर्तित नाम) से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पीड़िता के बयान लिए गए। मासूम ने बताया कि स्कूल में एक ‘सर’ व ‘मैम’ उसे बेसमेंट के कंप्यूटर रूम में ले गए और गलत हरकत की। सीओ ने बच्ची को कुछ संदिग्धों के फोटो भी दिखाए।

पुलिस ने कई चक्र में प्रबंधक समेत स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने स्कूल स्टाफ के अलावा बस के कंडक्टर से भी पूछताछ की। शक के आधार पर सीओ कैंट ने एक छात्र (14) का भी मासूम से सामना कराया लेकिन बच्ची ने उसे पहचाना नहीं। 
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ में कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

टीचर बोली-काश! समझ पाती बच्ची की बात

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से महाराष्ट्र के राज कुमार (काल्पनिक नाम) आर्मी में लायंस नायक पद पर लखनऊ में तैनात हैं।

राज कुमार अपनी पत्नी व साढ़े तीन वर्षीय मासूम बेटी दीक्षा (काल्पनिक नाम) के साथ आर्मी परिक्षेत्र में रहते हैं। दीक्षा कैंट क्षेत्र के सेंट मैरिज डे इंटर कालेज में नर्सरी की छात्रा है।

दीक्षा का स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक का चलता है। रोजमर्रा की तरह शनिवार को दीक्षा आर्मी बस से स्कूल आई और 11 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद 12.15 बजे आर्मी बस से वह घर गई।

देर रात मासूम बच्ची दर्द से बिलख रही थी। मां की मानें तो बच्ची बुरी तरह डरी-सहमी थी। बच्ची ने इशारे से कुछ कहने का प्रयास किया।

मां ने बच्ची को आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराया। घर वालों की मानें तो मेडिकल परीक्षण में बच्ची के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की पुष्टि की गई।

सीसीटीवी में एक घंटे की फुटेज गायब
स्कूल प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज होने का दावा तो कर रही है। मगर, फुटेज में एक घंटे 11 से 12 बजे तक की फुटेज गायब है। स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि, सीसीटवी कैमरे यूपीएस से न जोड़कर मैनुअल कनेक्शन है जिससे बिजली की सप्लाई ठप होने पर सीसीटीवी कैमरे का संचालन ठप हो जाता है।

हिंदी नहीं जानती मासूम
दुष्कर्म की शिकार मासूम छात्रा दीक्षा हिंदी नहीं बोल पाती। दीक्षा मराठी भाषा का ही प्रयोग करती है जिसके चलते पुलिस को बयान लेने में भी दिक्कत हो रही है।

बच्ची के मराठी भाषा के बयान को उसके माता-पिता अनुवाद कर पुलिस को बता रहे हैं। घर वालों का कहना है कि साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची क्या बता पाएगी? फिर, वह बुरी तरह डरी हुई है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की हालत में सुधार होने पर ही उससे पूछताछ की जाएगी।

शिनाख्त परेड कराई गई
वारदात की तफ्तीश के पहले चरण में पुलिस ने रविवार सुबह 10.30 बजे स्कूल के स्टाफ को शिनाख्त के लिए तलब किया। स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी समेत 45 लोग कोतवाली में आए।
विज्ञापन


सेना के अफसरों और सीओ कैंट की मौजूदगी में स्कूल कर्मचारियों की शिनाख्त परेड कराई गई। मासूम दीक्षा की बंद कमरे में स्कूल के एक-एक कर्मचारी का सामना कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें