दिन-ब-दिन बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाओं ने यूपी को बदनाम कर रखा है। सरकार के लाख प्रयास करने के बाद भी यूपी में जंगलराज खत्म नहीं हो रहा है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेप और गैंगरेप की घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़े कर दिए कि क्या वाकई यूपी बहू-बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं है?
फतेहपुर में जहां दिल्ली की एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ वहीं, गोंडा में एक महिला के साथ उस वक्त रेप हुआ जब वह घर के बाहर सो रही थी।
ट्रेन में साथ गए और फिर किया गैंगरेप
फतेहुपर में ट्रेन में साथ चलने के बहाने एक युवती के साथ बृहस्पितवार रात को गैंगरेप हुआ।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से दिल्ली के पहाड़गंज इलाके की रहने वाली पीड़िता की मुलाकात बुधवार को पहाड़गंज में हुई थी, उन्होंने पीड़िता को उनके साथ ट्रेन में चलने का प्रलोभन दिया।
जब पीड़िता संग दोनों आरोपी फतेहपुर पहुंचे, तो उन्होंने पीड़िता को एक सूनसान जगह लेक जाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ भी सुंघाया और फतेहपुर रेलवे हॉस्पिटल पास छोड़कर भाग निकले।
जीआरपी पुलिस बृजेश यादव के मुताबिक, पीड़िता बेहोशी की हालत में पाई गई थी, जिसे डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कंप्लेन दर्ज कर ली है।
बाहर सो रही महिला के साथ हुआ रेप
गोंडा जिले के खड़गपुर इलाके में एक 25 वर्षीय महिला के साथ उस वक्त रेप हुआ जब वह घर के बाहर सो रही थी।
गोंडा एसपी भरत सिंह यादव ने बताया कि महिला के साथ रेप करने वाले की पहचान ननके यादव के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही उसके बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।