फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनेभर घुटती रही, फिर सुनाई हैवानियत की कहानी!

Fri, 05 Dec 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। करीब एक महीने पहले युवक ने खेत में किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


विरोध पर पीटा और मुंह खोलने पर मारने की धमकी देते हुए चला गया। घर लौटी किशोरी सहमी-सहमी रहने लगी। बेटी में बदलाव देख मां ने हिम्मत बंधाते हुए पूछा, तो किशोरी फफक पड़ी।

इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के एक गांव की रहने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी करीब एक माह पहले देर शाम घर से निकली।
विज्ञापन


किशोरी को अकेला देख गांव में ही रहने वाले मजदूर शुभम ने दुष्कर्म किया और विरोध पर पीटा। इसके बाद किसी से शिकायत पर परिवार समेत जाने से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
 
दरिंदगी का शिकार बनने के बाद किशोरी ने घर से निकलना तक बंद कर दिया। बेटी के व्यवहार में आए बदलाव को देख मां को शक हुआ। हिम्मत बंधाते हुए पूछा तो उसने फफकते हुए आपबीती सुनाई।
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने जुटाई हिम्मत, आरोपी गिरफ्तार

शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित परिवार के लोगों को आरोपी के घरवालों ने धमकाकर भगा दिया। इसके बाद मामले के निपटारे के लिए पंचायत बुलाकर समझौते का दबाव बनाया गया।

हालांकि पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। सीओ राजेश कुमार यादव के अनुसार मामला एक माह पुराना है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही जांच कराई जा रही है।

एक माह से अंदर ही अंदर घुट रही किशोरी ने घर से निकलना तक बंद कर दिया था। दरिंदगी का शिकार किशोरी खुद को कमरे में बंद कर बुदबुदाती रहती थी।

हमउम्र बच्चों के बुलाने पर भी खेलने तक नहीं जाती। अचानक आए इस बदलाव के चलते ही मां को शक हुआ। हालांकि किशोरी इतनी दहशत में थी कि मां के पूछने पर भी कई दिन कुछ नहीं बोली। दो दिन पहले मां ने अपने पास बैठाकर काफी देर तक दुलारने के साथ पूछा। इस पर उसके आंसू निकल पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें