फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: घूस लेते दीवान का वीडिया वायरल, निलंबित किया गया

Wed, 19 May 2021 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के काकोरी में घूस लेते दीवान का वीडियो वायरल हो गया है। मामले की जांच के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मंगलवार को घूस लेते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल जांच कराकर काकोरी थाने के मुख्य आरक्षी नवाब मियां को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाने के मालखाने में बैठा पुलिसकर्मी अवैध खनन में सीज डंपर को कोर्ट के आदेश पर रिलीज करने के एवज में दो हजार रुपये मांग रहा है।

डंपर छुड़ाने गया व्यक्ति उसे एक हजार रुपये देने को कहता है मगर पुलिसकर्मी दो हजार रुपये की मांग पर अड़ा रहता है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार को ही पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर इसे आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर के प्रवक्ता नितिन यादव ने बताया, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच कराई और मामला सही पाए जाने पर घूस लेने वाले काकोरी थाने के मुख्य आरक्षी नवाब मियां को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें