फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने मिलकर लड़की का किया गैंगरेप

Thu, 16 Apr 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में तैनात एक सिपाही की करतूत ने खाकी को कलंकित कर दिया है। शादी का झांसा देकर वह किशोरी के साथ दुराचार करता रहा। दस दिन पहले वह किशोरी को परिचित के कमरे पर ले गया। फिर अपने दो वर्दीधारी साथियों के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट की गई। पीड़िता शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने की बजाए फटकार लगाकर भगा दिया। बुधवार को वह अफसरों से शिकायत करने पहुंची तो हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक आरक्षी चार वर्ष पहले सुल्तानपुर जनपद के रामगंज पुलिस चौकी में तैनात था। वहां तैनाती के दौरान उसकी ड्यूटी त्रिसुड़ी इलाके में स्थित एक बैंक में सुरक्षा के लिए लगती थी।
विज्ञापन

परिचित के कमरे पर बनाए संबंध

तीन वर्ष पूर्व ड्यूटी के दौरान ही उसने एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। दो वर्ष पहले उसका तबादला वाराणसी और फिर इलाहाबाद हो गया।

इसके बाद भी वह किशोरी से मिलता रहा। फोन से भी दोनों में बातचीत होती थी। करीब आठ माह बाद ही आरक्षी ने अपना तबादला प्रतापगढ़ में करा लिया।

आरोप है कि दस दिन पहले वह किशोरी को शादी का झांसा देकर रात करीब दस बजे शहर ले आया। अपने किसी परिचित के कमरे पर ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। कुछ देर में उसके दो वर्दीधारी साथी वहां पहुंचे और किशोरी की अस्मत लूटने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

गैंगरेप का विरोध करने पर लड़की को पीटा

विरोध करने पर उसे पीटा और उसकी आबरू लूट ली। वह वहीं तड़पती रही। भोर में आरक्षी उसे चार पहिया वाहन से घर ले जाकर छोड़ आया। पांच दिन पहले वह घटना की शिकायत करने कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने भगा दिया।

बुधवार को वह पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची, लेकिन एसपी व एएसपी समेत दूसरे अधिकारी कार्यालय से जा चुके थे। सिपाही की करतूत की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

नगर के क्षेत्राधिकारी एमपी सलोनिया ने बताया कि सिपाही कई दिनों से गैरहाजिर चल रहा है। इस तरह की शिकायत अभी मेरे सामने नहीं आई है। फिर भी वह मामले को दिखवा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें